फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर डटी आशाएं

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में आशाओं के आंदोलन का समर्थन करते व्यापारी नेता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। राज्य कर्मचारी घोषित करने, मानदेय दिलाने, कोविड ड्यूटी भत्ता और बीमा सुरक्षा का लाभ दिलाने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता संगठन का कार्यबहिष्कार जारी है।
विज्ञापन

मंगलवार को नवें दिन भी आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
उनका कहना था कि कोविड के कारण आशाओं की ओर से अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से उनकी सुध नहीं ली जा रही है।
मंगलवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी और महामंत्री सतीश चंद्र जोशी ने कलक्ट्रेट पहुंच कर आशाओं के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को आशाओं की न्यायोचित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणि जोशी की अगुवाई में विरोध, प्रदर्शन किया गया। इनमें लता भट्ट, कमला जोशी, बसंती जोशी, लक्ष्मी रैंसवाल, सीता चौधरी, विमला महर, संगीता प्रहरी, रेखा पनेरु आदि रहीं।
टनकपुर में भी आशा वर्करों ने संयुक्त चिकित्सालय परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इनमें लीला ठाकुर, मीरा कश्यप, माया चौहान, प्रोमिला सिंह, हीरा बोहरा, कमला चंद, शकुंतला भंडारी, मीना चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें