फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार 27 वें दिन भी जारी

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में बुधवार को प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। मानदेय वृद्धि की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना, प्रदर्शन बुधवार को 27वें दिन भी जारी रहा। आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट के अलावा लोहाघाट, पाटी, बाराकोट में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि राज्य सरकार की ओर से कैबिनेट की बैठक में मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव लाने का आश्वासन कोरा रहा है।
उन्होंने सरकार की ओर से मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी को शर्मनाक बता मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार का एलान किया। कार्य बहिष्कार में दीपा पांडेय, शांति गोस्वामी, लक्ष्मी जोशी, हेमा बोहरा, निर्मला जोशी, नारायणी भट्ट, विनीता आर्या, हेमा भट्ट, ममता बोहरा, सावित्री रावत आदि रहीं।
विज्ञापन

लोहाघाट में ब्लॉक अध्यक्ष शर्मिला बोहरा के नेतृत्व में विमला अधिकारी, जानकी तिवारी, कविता जोशी, सुमन पांडे, माया देवी आदि थीं। बाराकोट में संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में प्रेमा बोहरा, कविता बोहरा, निशा जोशी, लक्ष्मी ओली, तुलसी बिष्ट, दुर्गा बिष्ट, मंजू जोशी, निर्मला, पाटी में ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला पचोली के नेतृत्व में सीमा बिष्ट, शांति मेहता, हीरा भट्ट, भागीरथी अधिकारी, किरण मेहरा आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें