फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य अभ्यास को नेपाली सेना का दल पिथौरागढ़ रवाना

विज्ञापन
बनबसा में भारत नेपाल सीमा पर नेपाली सेना के सैनिक।संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा/पिथौरागढ़। नेपाल की सेना के अधिकारियों और जवानों का दल शनिवार शाम 20 सितंबर से होने वाले संयुक्त युद्धाभ्यास ‘15-ऑपरेशन सूर्य किरण’ के लिए पिथौरागढ़ पहुंच गया है। यह दल सुबह बनबसा से चला था।
विज्ञापन

बनबसा से लगती भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली जवानों का बनबसा सेना छावनी की आठ जैकलाई के अधिकारियों और जवानों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्हें करीब 9:30 बजे पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया गया। देर शाम नेपाली जवानों का यह दल पिथौरागढ़ पहुंच गया, जहां सैन्य क्षेत्र में भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों ने उनका स्वागत किया।
सेना के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को नेपाल के जवान विश्राम करेंगे। युद्धाभ्यास का शुभारंभ 20 सितंबर की सुबह सेना के लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल करेंगे। यह युद्धाभ्यास दो सप्ताह तक चलेगा।
विज्ञापन

युद्धाभ्यास में भारतीय सेना के 350 जवान हिस्सा लेंगे। नेपाली सैनिकों का नेतृत्व कर्नल विजय बस्नेत कर रहे हैं। नेपाली सेना के दल में 18 अधिकारी, 15 जेसीओ, 267 जवान शामिल हैं। इसके लिए सैनिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें