फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा के बजाय पहाड़ में खुले एम्स की शाखा: हेमेश

विज्ञापन
चंपावत में पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल। फोट? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि 17 अक्तूबर को आई भारी आपदा में हुए नुकसान और पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने में सरकार नाकाम रही है। रविवार को उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि आपदा से निपटने में सरकार ने असंवेदनशीलता का परिचय दिया है।
विज्ञापन

पूर्वानुमान के बावजूद सरकार की सुस्ताई से भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने दो बार चंपावत का दौरा किया, लेकिन इस दौरे में गंभीरता और पीड़ितों के प्रति संवेदना का अभाव था। खर्कवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर आपदा प्रबंधन विभाग को बेहतर बनाने के साथ आपदा के कोष को बढ़ाने का पूर्व सीएम हरीश रावत ने वादा किया है।
पूर्व विधायक ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को नाइटवॉचमैन जैसा दिशाहीन मुख्यमंत्री बताया। कहा कि रुद्रपुर और हल्द्वानी में मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद एम्स की शाखा को किच्छा में खुलवाने का फैसला ठीक नहीं है। इसके बजाय एम्स को चंपावत या स्वास्थ्य के लिहाज से किसी पहाड़ी क्षेत्र में खोलना चाहिए था।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का कार्यकाल विकास शून्य रहा। कांग्रेस राज का इंटीग्रेटेड नर्सिंग कॉलेज शुरू नहीं हो सका है। दावा किया कि सरकार में आने पर क्वैराला पंपिंग योजना फेज टू का निर्माण किया जाएगा।
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से टनकपुर-जौलजीबी सड़क, बारहमासी सड़क के पूरा होने में देरी हुई है। दावा किया कि महंगाई, बेरोजगारी, कोरोना से निपटने में नाकामी से लोगों का भाजपा से मोहभंग हुआ है। चुनाव नजदीक आने के साथ ही पार्टी के बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। इस मौके पर चेयरमैन विजय वर्मा भी थे।
सरदार पटेल और इंदिरा को याद किया
चंपावत। देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती और पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर दोनों नेताओं का स्मरण किया गया। कांग्रेस नेताओं ने दोनों नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके योगदान की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, चेयरमैन विजय वर्मा, हरीश चौधरी, उमेश खर्कवाल, हरगोविंद बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें