फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से कहीं कड़ुवा न हो जाए मिठाई का स्वाद...

विज्ञापन
चंपावत में मिठाई की दुकान से खरीदाती करते ग्राहक। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। मिठाई की दुकान में मडुवे की सोमपपड़ी से लेकर काजू बर्फी तक उत्कृष्ट गुणवत्ता वाली मिठाइयां हैं लेकिन रोशनी के त्योहार में इस बार कारोबारियों के जीवन में मिठास घुल पाएगी इस पर संशय है।
विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी के बाद सबसे ज्यादा मांग मिठाई की होती है। पिछले साल कोरोना के बावजूद मिठाई की अच्छी मांग रही लेकिन इस बार बीते दिनों आई आपदा के कारण मिठाई की मांग में गिरावट आई है।
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी कहते हैं कि मिठाई कारोबार में ऐसा सूनापन तो 2020 के कोरोना काल में भी नहीं था। कारोबारियों को दिवाली से कुछ दिन पहले स्थितियां बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट बीते कुछ वर्षों से मिठाई के कारोबार को चुनौती दे रहा था। इससे निपट सके, तो पिछले साल से कारोना नई समस्या बनकर सामने आया। कारोबार पटरी पर आता नजर आया, तो मेघराजों के बरसने से मिठाई बाजार धड़ाम हो गया है। - प्रकाश तिवारी, मिठाई विक्रेता, चंपावत।
17 अक्तूबर से पहले मिठाई के कारोबार में पिछले साल के कोरोना काल से बेहतर 2019 की तरह ही मांग आना शुरू हो गई थी। लेकिन आसमानी आफत ने पिछले 15 दिनों में सबकुछ बदल दिया। और मांग में 60 प्रतिशत तक गिरावट आ गई है। - आनंद राणा, मिठाई विक्रेता, चंपावत।
पिथौरागढ़ में कोरोना की मार से 50फीसदी कारोबार ठप
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कोरोना महामारी के चलते मिठाई का कारोबार भी अछूता नहीं है। कोरोना के चलते मिठाई का कारोबार 50 फीसदी प्रभावित हुआ है। मार्च 2020 में कोरोना के कारण जारी लॉकडाउन के चलते कारोबारियों की बनी मिठाइयां खराब हो गई थी। कई मिठाई व्यापारियों ने लोगों को निशुल्क ही मिठाई बांट दी थी। मार्च 2021 में भी तीन माह के लॉकडाउन ने कारोबारियों की कमर तोड़ दी थी।
कोरोना महामारी से मिठाई कारोबार बड़ा प्रभावित रहा। लॉकडाउन के दौरान मिठाई खराब भी हो गई। दिवाली में मिठाई का कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है। - ललित खत्री, मेघना स्वीट्स
कोरोना महामारी ने मिठाई कारोबार पर बड़ी मार की। जिसके चलते 50फीसदी कारोबार नीचे चला गया है। अभी भी हालात ठीक नहीं है। -अशोक जोशी, पूजा स्वीट्स
-अशोक जोशी, पूजा स्वीट्स
कोरोना के चलते मिठाई कारोबार काफी प्राभिवत रहा। कोरोना के बाद से मिठाईयां बनाना भी कम कर दिया था। अब त्योहारों में भी लोग पहले से कम मिठाई खरीदते हैं। - मनोज माहरा, गणपति स्वीट्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी ने कारोबार को काफी प्रभावित किया है। इसे पटरी में आने में समय लगेगा। कोरोना के चलते काफी नुकसान भी हुआ। -हनी साह, रंगोली स्वीट्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें