फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपाई

विज्ञापन
बनबसा में मुख्यमंत्री के उपचुनाव का बिगुल फूंकते चुनाव संयोजक कैलाश चंद्र गहतोड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने के बाद अब उपचुनाव की तैयारियों के लिए भाजपाइयों से कमर कसनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में हुई बैठक में पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सोमवार को बनबसा मंडल के 23 बूथों की बैठक में तैयारी में जुट जाने को कहा। राजस्थान के भाजपा प्रदेश महामंत्री विकास कुमार ने भी अपनी बात रखी।
अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक और संचालन मंडल महामंत्री हरीश पांडेय व जिला महामंत्री दीपक रजवार ने की। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, शंकर लाल वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री जगत सिंह मिताड़ी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, बीबी पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें