चंपावत पुलिस लाइन में ट्रॉफी के साथ विजेता पुलिस एकादश। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मैत्री मैच में पुलिस ने पत्रकार एकादश को 128 रनों से हराया। विजेता टीम के सलामी बल्लेबाज प्रेम चड्ढा ने 47 गेंदों में नाबाद 126 रन बनाए। वह मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। एसपी देवेंद्र पींचा ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी दी। मुख्य अतिथि सी-हॉक के निदेशक नरेंद्र सिंह लडवाल ने मैच का शुभारंभ किया।
पुलिस लाइन मैदान में पहले बल्लेबाजी कर पुलिस एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 250 रन बनाए। आरआई भगवत राणा ने 21 और एसआई जसवीर सिंह ने 13 रनों का योगदान किया। संतोष जोशी ने चार, सतीश जोशी ने दो, योगेश जोशी ने एक विकेट लिया।
जवाब में पत्रकार एकादश की शुरुआत बेहद खराब रही। छह रनों पर तीन विकेट गिर गए। इसके बाद कमलेश जोशी और गिरीश बिष्ट ने अर्धशतकीय भागीदारी की। इसमें कमलेश ने 37 और गिरीश ने नौ रन बनाए।
यह जोड़ी टूटने के बाद संतोष जोशी ने 16 रन बनाए लेकिन शेष खिलाड़ी जल्दी आउट हुए। पूरी टीम महज 122 रन ही बना सकी। कमलेश भट्ट सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, संतोष जोशी, पुलिस एकादश के सीओ अविनाश वर्मा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।
चंपावत में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि सी-हॉक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल। फ?- फोटो : CHAMPAWAT