फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाटनागाड़ नाले में फंसे दो सौ श्रद्धालुओं को पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम में बाटनागाड़ नाले में फंसे श्रद्घालुओं को रेस्क्यू कर नाला पार कराते पुलिस कर्म - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी करने के बाद भी कई श्रद्धालु चोरी-छिपे पैदल रास्ते से पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर जा रहे हैं। सोमवार को बाटनागाड़ नाले में फंसे ऐसे करीब दो सौ यात्रियों को पुलिस जवानों ने उफनाया नाला पार कराकर लौटाया। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि प्रशासन की रोक के बावजूद चोरी-छिपे जोखिम उठाकर पूर्णागिरी यात्रा पर निकले श्रद्धालु बाटनागाड़ नाले के उफान पर आने से फंस गए थे। सूचना पर ठुलीगाड़ चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मनराल जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद कुछ स्थानीय युवकों की मदद से रेस्क्यू कर करीब दो सौ श्रद्धालुओं को नाला पार कराया गया। उन्होंने लोगों से आपदा के खतरे के बीच पूर्णागिरि धाम की यात्रा नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन

बाटनागाड़ नाले से बूम की आबादी को खतरा
टनकपुर (चंपावत)। बारिश से शारदा के साथ ही पूर्णागिरि मार्ग में किरोड़ा और बाटनागाड़ नाला भी दिनभर उफनाया रहा। इससे पूर्णागिरि मार्ग के गांवों को टनकपुर से संपर्क कटा रहा। बताया गया कि बाटनागाड़ नाले का रुख सड़क से बूम की तरफ मुड़ने से आसपास की आबादी को खतरा पैदा हो गया है। बाटनागाड़ में करीब सौ मीटर सड़क मलबे से पट गई है।
यात्रियों को नहीं जाने दिया नेपाल
टनकपुर (चंपावत)। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों को नेपाल नहीं जाने दिया गया। रविवार को पूर्णागिरि दर्शन कर लौटे कई श्रद्धालु सोमवार को नेपाल जाने के लिए निकले जिन्हें सुरक्षा बलों ने वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

चंपावत राजमार्ग रहा बंद, यात्रियों ने झेली परेशानी
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग बंद रहने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार की सुबह मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने यात्री और मालवाहक वाहनों को ककरालीगेट बैरियर पर रोक दिया। काफी देर तक मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे यात्रियों को लौटकर होटलों में शरण लेनी पड़ी। वहीं रोडवेज की बसों में सवार यात्रियों को प्रशासन ने पंचमुखी धर्मशाला में बनाए गए राहत कैंप में ठहराकर उन्हें खाने-पीने की व्यवस्था मुहैया कराई।
किरोड़ा में बही जिप्सी, बड़ा हादसा होने से बचा
टनकपुर (चंपावत)। उफनाए किरोड़ा नाले को पार करते वक्त राफ्टिंग केंद्र की एक जिप्सी नाले में बह गई। जिप्सी में सवार तीन पर्यटक समेत चार युवकों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। उन्हें मामूली चोट भी आई है। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि बूम राफ्टिंग कैंप की एक जिप्सी का चंपावत निवासी चालक रमेश गिरी दिल्ली के तीन पर्यटकों को लेकर कैंप जा रहा था। थ्वालखेड़ा रोखड़ में उफनाया किरोड़ा नाला पार करते वक्त सड़क में बने गड्ढे से जिप्सी अनियंत्रित हो गई और बहकर गड्ढे में जा गिरी। चालक और पर्यटकों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। इस दौरान वह मामूली रूप से चोटिल भी हुए हैं। सूचना पर कोतवाल व एसएसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से नाले से जिप्सी बाहर निकलवाई।
एक के बाद एक पांच पेड़ गिरने से तबाही
लोहाघाट (चंपावत)। भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोमवार को दोपहर में नगर की सब्जी मंडी, मीट मंडी में एक के बाद एक देवदार के पांच भारी भरकम पेड़ गिर गए। इससे मीट लेने आए लोग और व्यापारी बाल बाल बचे। पेड़ की चपेट में आने से एक कार भी बच गई। लगातार पेड़ गिरने से मंडी में अफरा तफरी मच गई। तीन दुकानों के ऊपर पेड़ गिरने से दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। मीट व्यापारी गंगा नाथ, सैफी खान, जहीर कुरैसी, भगवान सिंह ढेक आदि ने नगर पंचायत और वन विभाग से जल्द पेड़ों का निस्तारण करने की मांग उठाई है। व्यापारियों ने बताया कि मीट मंडी के पास कई पेड़ खतरे की जद में आ गए हैं। जिन्हें हटाना जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें