सामाजिक कार्यकर्ता और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में हिंदी सलाहकार रहे डा.तारा सिंह ने पर्यावरण बचाने के लिए बच्चों की भूमिका को अहम बताया। यहां उदयन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पर्यावरण पर पड़ रही मार ने इंसान की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है।
बताया गया कि पेड़ हरियाली के स्रोत है। पौधों को रोपने के साथ उनकी परवरिश करने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक दीपक जोशी, हीरा चंद राजन और जय प्रकाश देवलाल आदि ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक पहल पर जोर दिया।