फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर फूंका सरकार का पुतला

Thu, 04 Jun 2015 06:31 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ घाटी में आपदा राहत घोटाले को लेकर भाजपाई बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए। उन्होंने सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। कहा कि राहत घोटाले ने देश की जनता के सामने उत्तराखंड को शर्मसार किया है। पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री नरेश सकारी के नेतृत्व में सड़क पर उतरे भाजपाइयों ने सरकार विरोध नारेबाजी कर तुलसीराम चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


उन्होंने घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने और घोटाले की सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई। पार्टी के जिला महामंत्री दीपक पाठक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चें पर विफल साबित हुई है। खनन माफियाओं के इशारे पर काम कर रही सरकार को जनसरोकारों से जुड़ी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदर्शन में कमल पंत, मुकेश साहू, जसौद सिंह, योगेश जोशी, मुनीष बाल्मीकि, भाष्कर, विक्की, गोधन सिंह, अक्षत अग्रवाल, नवीन पंत, राजू भंडारी, मोहित गड़कोटी, हेमू, अर्जुन, प्रीतम, सुकुमार, धर्मपाल आर्य, गिरीश वर्मा, दिनेश प्रजापति, राजेंद्र कुमार आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें