फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
लोहाघाट में अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। 17 अक्तूबर की आपदा के बाद से शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। रविवार को परेशानहाल लोगों ने प्रदर्शन कर कटौती बंद करने की मांग की। व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नागरिकों ने कहा कि 17 अक्तूबर को हुई भारी बारिश के बाद पिथौरागढ़ से आने वाली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। तीन हफ्ते बाद भी इन लाइनों के ठीक नहीं होने का खामियाजा लोग कटौती के रूप में भुगत रहे हैं। रोजाना तीन घंटे से अधिक कटौती हो रही है। कई जगह लो-वोल्टेज की भी दिक्कतें आ रही हैं। पिथौरागढ़ से आने वाली 33 केवी लाइन ठीक नहीं होने पर फिलहाल यूपीसीएल जैतीं फीडर से लाइन जोड़ बिजली आपूर्ति जरूर कर रहा है लेकिन मरम्मत कार्य में हीलाहवाली से लोग परेशान हैं। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सभासद बल्लू माहरा, संजय फर्त्याल, अमित माहरा, कैलाश सिंह, छत्तर सिंह, अलीम, जावेद, दीपक सिंह, संजय कुमार आदि थे।
पिथौरागढ़ से लोहाघाट को आने वाली लाइन में तेजी से काम किया जा रहा है। तीन बड़े टावर टूटे हैं। इनके स्थान पर काम चलाने के लिए 18 नए पोल लगाए जा चुके हैं। अलबत्ता सरयू नदी का जल स्तर पर बढने से तार खींचने में दिक्कत आ रही है। इसके लिए तैराक बुला लिए गए हैं। उम्मीद है कि मंगलवार शाम तक पिथौरागढ़ की 33 केवी की लाइन सुचारु हो जाएगी। - अशोक कुंवर, जेई, यूपीसीएल, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें