लोहाघाट (चंपावत)। बारिश से 11 दिनों से बंद पीएमजीएसवाई के गल्लागांव-देवलीमांफी मार्ग पर यातायात सुचारू हो गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र के भ्रमण के लिए आए विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के सम्मुख मार्ग बंद होने से हो रही दिक्कतों का मामला उठाया था।
विधायक ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए पीएमजीएसवाई के ईई से वार्ता कर मार्ग को खोलकर यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए थे। बैड़ाओड़ के लोगों ने कहा कि मार्ग बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गांव में खाद्यान्न आदि रोजमर्रा के सामान को सिर पर रखकर लाना पड़ रहा था। विधायक के निर्देश के बाद पीएमजीएसवाई के अभियंताओं ने मार्ग को 11 दिन बाद आवागमन के लिए खोला। इससे लोग अपने वाहनों से मुख्य सड़क पर आवाजाही करने लगे हैं। पीएमजीएसवाई के अभियंता गोपाल राम कालाकोटी ने बताया कि बीते दिनों आई भारी बारिश से गल्लागांव-देवलीमांफी मार्ग पर मलबा आ गया था। इसे अब खोल दिया गया है। सड़क खुलने पर गांव के जगजीवन, भवान विश्वकर्मा, राहुल कुमार, शंकर लाल आदि ने विधायक अधिकारी का आभार जताया है।