फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सुबह-शाम लग रहा जाम, लोग परेशान

Sat, 17 Aug 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में सुबह-शाम जाम लगने से लोग परेशान है। नगर में सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहन जाम की समस्या पैदा कर रहे हैं। इससे नगर की यातायात व्यवस्था कई बार बाधित हो रही है। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर में सुबह से ही जाम लगता रहा। वाहन चालक सड़क किनारे देर तक वाहन पार्क कर रहे हैं। ऐसे में सड़क पर यातायात बढ़ने पर जाम लग रहा है। नगर में पार्किंग व्यवस्था होने के बाद भी लोग पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क नहीं कर रहे हैं। यातायात पुलिस की तैनाती के बाद भी अक्सर जाम लगा रहता है। यातायात बाधित होने के कारण एंबुलेंस, स्कूली वाहन, सरकारी वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। राहगीरों को भी चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
मुख्य बाजार, खेतीखान रोड, शांत बाजार, जीआईसी तिरहे सहित अन्य जगहों पर बार-बार जाम लगता रहता है। यातायात प्रभारी हयात सिंह अधिकारी ने बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों और होम गार्ड्स की तैनाती की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें