फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश पर नहीं की ज्वाइनिंग

Mon, 05 Aug 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश होने के बाद भी अभी तक ज्वाइनिंग नहीं की है। जिला अस्पताल में एसीएमओ और बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आठ माह बाद बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती तो की गई लेकिन उन्होंने अपनी तक ज्वाइनिंग नहीं की है। बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए चार जुलाई को उत्तराखंड शासन ने आदेश जारी किया था। इसमें बाला रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव चंद्र रमोला को टिहरी से चंपावत भेजा गया है। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ का पद दिसंबर से रिक्त है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर एसीएमओ डॉ. चंद्र शेखर भट्ट बच्चों का इलाज कर रहे हैं। पूर्व सीएमओ ने यह व्यवस्था बनाई थी। इधर, सूत्रों की माने तो नए बाल रोग विशेषज्ञ अस्पताल में आना नहीं चाहते हैं। वह अपने तबादले की जुगत में लगे हैं। ।
कोट
जिला अस्पताल में एक माह पहले बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई थी, लेकिन अभी तक चिकित्सक ने ज्वाइनिंग नहीं की है। इस मामले में स्वास्थ्य निदेशक देहरादून से बात की जा रही है। - डॉ. देवेश चौहान, प्रभारी सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें