पाटी में माल्यार्पण के बाद लोगों से संपर्क करते उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़?
- फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने पाटी और बगवाल नगरी देवीधुरा के विकास का भरोसा दिलाया। पाटी और देवीधुरा में सम्मान समारोह के बाद मंगलवार को क्षेत्र के लोगों ने ज्ञापन दिए। गहतोड़ी ने कहा कि मां बाराही धाम में स्वदेश दर्शन योजना के अधूरे काम को पूरा कराने सहित मेले को राजकीय दर्जा दिलाने के मामले को मुख्यमंत्री के सम्मुख उठाया जाएगा।
मां बाराही मंदिर कमेटी ने बगवाल मेले के लिए राजकीय अनुदान देने, पॉलिटेक्निक, आईटीआई की मंजूरी, क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति देने सहित कई मांगें उठाई गई। ज्ञापन देने वालों में मां बाराही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, रमेश राणा, कोषाध्यक्ष बिशन सिंह चम्याल, महामंत्री हयात सिंह बिष्ट आदि थे।
इससे पूर्व पाटी में मंडल अध्यक्ष दीपक भट्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एसडीएम मनीष बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, मुकेश कलखुड़िया, भगीरथ सोराड़ी, डीएन जोशी, बहादुर सिंह, राकेश पाटनी आदि थे। संवाद