फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पथरकोट के आगजनी के प्रभावितों ने मुआवजे की मांग की

Sun, 05 May 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिले के पत्थरकोट में वना​ग्नि से जला मकान। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। पाटी ब्लॉक के पथरकोट में वनाग्नि से नष्ट हुए मकान स्वामियों ने मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि पुश्तैनी मकान जलने से घर में रखा सामान भी नष्ट हो गया है। कुछ ने बताया कि उनके जरूरी कागज भी आग से नष्ट हो गए।
विज्ञापन

प्रभावितों का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में वे लोग टनकपुर और दिल्ली में निवास कर रहे हैं लेकिन समय-समय पर पूजा-पाठ और आयोजनों पर वह जरूर आते हैं। अब मकान जलने से तीज त्योहारों में उनके लिए रहना मुश्किल होगा। पाटी ब्लॉक के पथरकोट में जंगलों की आग से 26 अप्रैल को लग गई थी।
आग करीब 10 परिवारों की मकानों की पूरी पट्टी जलकर नष्ट हो गई थी। रजिस्टार कानूनगो मनोज गहतोड़ी पाटी ने बताया कि पटवारी और तहसीलदार की ओर से मौके का मुआयना किया गया है और आगजनी से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की कार्रवाई गतिमान है।
विज्ञापन

कोट
आग से मकान जलकर नष्ट हो गया है। अब तीज त्योहार में आने के लिए सोचना पड़ेगा। अब रहने के लिए तो कोई व्यवस्था भी नहीं है। प्रशासन को उचित मुआवजा देना चाहिए। - दीपक जोशी, प्रभावित, पत्थरकोट।
कोट
वनाग्नि से पुश्तैनी मकानों में रखा कुछ पुराना सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। अब मुआवजे की कार्यवाही होती तो मकान बनाने का काम किया जाता। - ललित जोशी, प्रभावित, पत्थरकोट।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें