फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई पैटर्न में शुल्क निर्धारित करने पर भड़के अभिभावक

विज्ञापन
लोहाघाट के अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी में सीबीएसई पैर्टन की निर्धारित शुल्क का विरोध करते अभिभावक। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट में अभिभावक संघ की आपात बैठक आयोजित की गई। इसमें अभिभावकों ने सीबीएसई पैर्टन के तहत निर्धारित शुल्क का कड़ा विरोध कर प्रदर्शन किया। पंजीकरण शुल्क और परीक्षा शुल्क को माफ न करने पर अभिभावकों ने कोर्ट की शरण में जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को पीटीए अध्यक्ष गोपाल सिंह ढेक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभिभावकों ने जीजीआईसी को अटल उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा देने के बाद इसमें सीबीएसई पेटर्न में निर्धारित शुल्क का विरोध किया। अभिभावकों ने कहा कि जीजीआईसी में गरीबों के बच्चे ही पढ़ते हैं, यदि उनके पास पैसे होते तो वह अपने बच्चों को अच्छे निजी विद्यालयों में पढ़ने के लिए भेजते। कहा सरकार एक तो सीबीएसई पैटर्न कक्षा छह से लागू करे और इसमें पढ़ने वाली फीस को माफ करके पूर्व की भांति शुल्क का प्रावधान करे। उन्होंने कहा कि सरकार को यदि अटल उत्कृष्ट स्कूल खोलना ही है तो अलग से खोलें। इन विद्यालयों में जिन छात्र-छात्राओं को पढ़ना होगा वह पढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अभिभावकों की बात नहीं सुनती है तो वह कोर्ट की शरण लेने के साथ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहां एसएमसी अध्यक्ष हेमंत पांडेय, सुभाष विश्वकर्मा, सुरेश बिष्ट, शिवराज सिंह बोहरा, दिलीप सिंह बिष्ट, हेमा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें