फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आज खुल जाएंगे धान क्रय केंद्र

Mon, 02 Oct 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में सरकारी धान खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। टनकपुर क्रय-विक्रय समिति ने मंगलवार से दोनों जगह क्रय केंद्र खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार ए-ग्रेड धान का सरकारी मूल्य 2203 रुपये और सामान्य धान का मूल्य 2184 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

धान खरीद कर रही टनकपुर क्रय-विक्रय समिति के सचिव मनोहर दत्त सती ने बताया कि टनकपुर केंद्र में 10 हजार क्विंटल और बनबसा केंद्र में 15 हजार क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य है। समिति के सचिव मनोहर ने बताया कि धान खरीद के लिए एक अक्तूबर से सरकारी क्रय केंद्र खुल जाते हैं लेकिन इस बार दो दिन का अवकाश होने से मंगलवार को क्रय केंद्र खोल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों में किसानों की सुविधा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। टनकपुर में मंडी समिति परिसर केंद्र खोला जाएगा जबकि बनबसा में केंद्र के लिए अभी स्थान तय नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें