फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन वे नियमों का कड़ाई से पालन न कराने पर एसडीएम नाराज

विज्ञापन
लोहाघाट में वन वे नियम तोड़कर घुसे वाहन को निर्धारित रूट में लौटाते एसडीएम केएन गोस्वामी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में बनाई गई वन वे व्यवस्था का पुलिस सख्ती से पालन नहीं करवा सकी है। इस पर एसडीएम केएन गोस्वामी ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने नियम विरुद्ध संचालित वाहनों को लौटाकर पुलिस को वन वे नियम का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम केएन गोस्वामी ने सोमवार को डाकबंगला रोड पर वन वे नियम के अनुपालन का निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर कुछ वाहन मीना बाजार से होकर स्टेशन बाजार की ओर आ रहे थे।
एसडीएम ने इन वाहनों को रुकवाया और चालकों को चेतावनी देकर निर्धारित रूट से वापस भिजवाया। एसडीएम के निर्देशानुसार वाहन वीर कालू सिंह माहरा चौक, मीना बाजार, हथरंगिया होकर जयंती भवन जाएंगे।
विज्ञापन

चांदमारी, पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड होकर वापस आएंगे। उनका कहना था कि लोगों की सहूलियत और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर के आंतरिक मार्ग पर वन वे लागू करवाया गया था लेकिन अब भी कुछ वाहन चालक नियमों का उल्लंघन कर मनमाने तरीके से वाहनों का संचालन कर रहे हैं।
इससे लोगों को दिक्कतें हो रहीं हैं। जाम भी लग रहा है। एसडीएम ने एसओ जसवीर सिंह चौहान को वन वे नियमों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें