फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के टीले में दबकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
लोहाघाट के दूरस्थ डुंगरालेटी में इसी मिट्टी के टीले में दबकर हुई थी वृद्घा की मौत। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड की नेपाल सीमा से लगी डुंगरालेटी में एक वृद्धा की मिट्टी के टीले में दबकर मौत हो गई है। गमगीन माहौल में परिजनों ने वृद्धा का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को बसंती देवी (56) पत्नी संतोक चंद निवासी डुंगरालेटी अपनी सात साल की पोती के साथ घर से करीब 600 मीटर दूर जंगल में घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थी। वह मिट्टी खोदने के लिए पहले से बने गड्ढे में करीब तीन चार फुट अंदर घुसकर मिट्टी निकाल रही थी। इसी दौरान एकाएक मिट्टी का टीला ढह गया, जिसमें वृद्धा दब गई। वृद्धा की पोती ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लोग मौके में पहुंच गए, जिन्होंने वृद्धा को गड्ढे से बाहर निकाला। वृद्धा की सांसें चल रहीं थीं। परिजन वृद्धा को लोहाघाट अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को तहसीलदार विजय गोस्वामी, पट्टी पटवारी सलमान ने गांव में जाकर मौका मुआयना कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी उमराव सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से घटना की कोई सूचना नहीं दी गई। मंगलवार को वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें