फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाले पर पेड़ गिरने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
बनबसा के वार्ड पांच में झाले पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। झाले पर सूखा पेड़ गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा किया। रविवार शाम करीब सवा पांच बजे नगर पंचायत नगर पंचायत कार्यालय के पीछे वार्ड संख्या पांच में स्थित झाले पर एक विशाल सूखा पेड़ गिर गया। इससे झाले के अंदर बैठे राम सिंह (68) की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्षा रेनू अग्रवाल ने बनबसा नगर पंचायत वार्ड संख्या चार, पांच छह व मीना बाजार में खड़े कई सूखे पेड़ों को कटवाने के लिए वन विभाग एवं यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स प्रशासन को कई बार ज्ञापन भेजे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इससे पूर्व भी नगर पंचायत वार्ड संख्या पांच में दो लोगों की पेड़ गिरने से मौत हो चुकी है। करीब आधा दर्जन झालों के ऊपर पेड़ गिरने से लोगों को काफी नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें