फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लधिया के लोग बे-बस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रीठा साहिब और समूचे लधिया घाटी क्षेत्र के लोगों के लिए बीते 13 दिन से रोडवेज की बस सेवा ठप है। इस वजह से घाटी के ग्रामीणों की आवाजाही की दिक्कत बढ़ी है। रविवार को 11 सिख तीर्थयात्री बस नहीं मिलने से घंटों के इंतजार के बाद दूसरे वाहन से अधिक किराया देकर आगे बढ़े। नागरिकों ने बस सेवा सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों से हल्द्वानी डिपो की ओर से रीठा साहिब से हल्द्वानी रोडवेज बस सेवा संचालित हो रही थी। रीठा-भिंगराड़ा-खेतीखान-लोहाघाट-चंपावत-टनकपुर-चोरगलिया होते हुए हल्द्वानी तक जाने वाली इस बस सेवा का लधिया घाटी के लोगों को खासा लाभ होता था लेकिन पांच अक्तूबर से यह बस सेवा संचालित नहीं हो रही है। पैरा लीगल वालंटियर उमेश भट्ट, हयात राम, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा आदि का कहना है कि रोडवेज बस सेवा का संचालन नहीं होने से लोगों को न केवल निजी वाहनों में अधिक किराया देना पड़ रहा है, बल्कि बुजुर्ग लोग भी निशुल्क बस सेवा योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
आरोप है कि हल्द्वानी डिपो कम सवारी का बहाना बनाकर इस सेवा को बंद करने की जुगत में है। ग्रामीणों ने बस सेवा के बंद होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही रोडवेज के टनकपुर क्षेत्रीय कार्यालय में ज्ञापन भेज एक बस टनकपुर या लोहाघाट डिपो से भी संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन

एजीएम को नहीं बस संचालन बंद होने की भनक
चंपावत। हल्द्वानी-रीठा साहिब बस सेवा भले ही पांच अक्तूबर से बंद है इलेकिन इसकी जानकारी रोडवेज के आला अधिकारियों को नहीं है। लोहाघाट के एजीएम से इस बस सेवा का संचालन बंद होने की वजह जाननी चाही तो उनका उत्तर था कि यह बस सेवा तो नियमित रूप से चल रही है। अलबत्ता बाद में निगम के ही एक कर्मी ने बस सेवा का संचालन 13 दिन से बंद होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें