फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: इसी सत्र से शुरू होगा चंपावत का नर्सिंग कॉलेज

विज्ञापन
चंपावत का इंटीग्रेटेड नर्सिंग कॉलेज भवन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले में इसी सत्र से एकीकृत नर्सिंग कॉलेज (आईएनसी) शुरू हो जाएगा। अगले चार महीने से एएनएम और जीएनएम की कक्षाओं का संचालन होगा। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसके संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

चंपावत में 2015 में स्वीकृत आईएनसी की जमीन की तलाश के बाद ताराचौड़ पुनेठी में 2016 से भवन निर्माण का काम शुरू हुआ। 23.62 करोड़ रुपये से बनने वाले कॉलेज भवन में कक्षा भवन, प्रशासनिक भवन और छात्रावास का निर्माण तकरीबन पूरा हो चुका है। 267 छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले नर्सिंग कॉलेज का इसी सत्र में संचालन हो जाएगा। इसकी मान्यता के लिए आवेदन किया जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए दूसरी जगह नहीं जाना होगा। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि भवन का काम पूरा हो गया है। बिजली, पानी कनेक्शन सहित छिटपुट काम बाकी है। इसके बाद भवन का हस्तांतरण होगा। संवाद
चंपावत का नर्सिंग कॉलेज भवन में पूरा होने को है। पाठ्यक्रम संचालन के लिए भारतीय नर्सिंग परिषद के मानक के अनुरूप पदों का सृजन करने और नर्सिंग कॉलेज के छात्रों को आभ्यासिक प्रशिक्षण दिए जाने के लिए नर्सिंग कॉलेज की संबद्धता राजकीय अस्पताल से किए जाने की प्रक्रिया शासन स्तर पर चलाई जा रही है। कॉलेज की मान्यता की पत्रावली पूरी होने के बाद स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी। चंपावत के नर्सिंग कॉलेज का संचालन 2022-23 सत्र से शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. धन सिंह रावत,
स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें