फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अब किसान बंदूक से भागेंगे जंगली जानवर

Mon, 19 Aug 2024 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के मानेश्वर में युवा व्यवसायी त्रिलोक सिंह किसान बंदूक दिखाते। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। मानेश्वर कस्बा निवासी कारोबारी त्रिलोक सिंह ने जंगली जानवरों को भगाने के लिए बंदूक को मोडिफाई कर उसे किसान बंदूक नाम दिया है।
विज्ञापन

त्रिलोक ने बताया कि जंगली जानवरों के डर से ग्रामीण खेती छोड़ चुके हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने बंदर, हाथी, तेंदुआ, आदि जंगली जानवरों को भगाने के लिए पूर्व से निर्मित एक किसान बंदूक को मोडिफाई किया है।
विज्ञापन

बताया कि यह बंदूक आवाज तो ज्यादा करती है पर नुकसान नहीं करती। कहा कि बंदूक में गोली की जगह हल्का सा कार्बेट (फल पकाने वाला) और पानी की दो बूंद डाली जाती है। कुछ सेकंड में जब बंदूक के अंदर गैस बन जाती है तो बंदूक में लगे लाइटर को जला दिया जाता है, इससे जबरदस्त आवाज होने के साथ ही चिंगारी बाहर निकलती है और फायर होता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें