फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रकांत का नामांकन हुआ रद्द

विज्ञापन
Nomination For MLA in Champawat
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की ओर से जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को की गई। चंपावत में सभी सात प्रत्याशियों के नामांकन जांच में सही पाए गए लेकिन लोहाघाट सीट पर नौ प्रत्याशियों में से उपनल कर्मचारी होने के कारण एक निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है जबकि अन्य आठ प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए।
विज्ञापन

आरओ हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि जांच में सभी नामांकन सही पाए गए हैं। चंपावत में कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल, भाजपा के कैलाश गहतोड़ी, आप के मदन सिंह महर, बसपा के राकेश चंद्र वर्मा, सपा के मो. हारुन समेत निर्दलीय जगदीश भट्ट और दीपक बेलवाल चुनाव मैदान में हैं।
लोहाघाट में शनिवार को आरओ रिंकू बिष्ट के नेतृत्व में विभागीय दल ने नामांकन पत्रों की जांच की। आरओ रिंकू बिष्ट ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रकांत का नामांकन रद्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि चंद्रकांत उपनल के माध्यम से राजकीय औषधालय डूंगराबोरा में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत है। इस कारण उसका नामांकन रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब चुनाव मैदान में कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी, भाजपा के पूरन सिंह फर्त्याल, आम आदमी पार्टी के राजेश सिंह बिष्ट, तुलसी देवी, सपा के निसार खान, निर्दलीय हिमेश कलखुड़िया, प्रकाश सिंह धामी, धीरज सिंह चुनाव मैदान हैं। आरओ ने बताया कि 31 जनवरी को नाम वापसी होगी, उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इस दौरान तहसीलदार विजय गोस्वामी, ललित खोलिया, राकेश पंगरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें