फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां सवा साल से धूल फांक रहे ऑक्सीजन कंसट्रेटर

विज्ञापन
टांण राजकीय प्राथमिक अस्पताल में बिजली कनेक्शन न होने से अनुपयोगी बने ऑक्सीजन उपकरण। संवाद न्यू - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी/चंपावत। पाटी तहसील के टांण का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) केवल भौगोलिक रूप से ही दूर नहीं है, बल्कि यह अस्पताल सुविधाओं से भी दूर है। इलाज की कमी से जूझ रहे इस अस्पताल में बिजली कनेक्शन तक नहीं है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि कई लाख रुपये के तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटरों का भी उपयोग नहीं हो रहा है। अब ये उपकरण खराब होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का दावा करने के बावजूद टांण के अस्पताल में बिजली का कनेक्शन नहीं लग सका है। इससे रोजमर्रा के कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है। कोरोना काल में यहां भेजे गए तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपयोग में नहीं सके हैं। अब इन उपकरणों के खराब होने का खतरा है। गांव में बिजली होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग यहां बिजली का कनेक्शन नहीं लगा सका है।
पाटी ब्लॉक के सबसे दूरस्थ टांण के अस्पताल में इलाज के नाम पर प्राथमिक चिकित्सा मिलना भी चुनौती है। एक्सरे तो दूर किसी भी तरह की पैथोलॉजी जांच की भी सुविधा यहां नहीं है। ग्रामीण मामूली इलाज के लिए भी 71 किमी दूर लोहाघाट जाने के लिए मजबूर हैं। सभी गांवों तक बिजली पहुंचाने के बावजूद टांण के पीएचसी में बिजली नहीं है। इस कारण वहां लगे महंगे उपकरणों का उपयोग नहीं हो सका है। अस्पताल के आवास का उपयोग भी कम ही हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से जरूरतमंदों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने अविलंब बिजली कनेक्शन की मांग की है।
विज्ञापन

टांण अस्पताल में बिजली नहीं है। इससे कई उपकरण चलाने में दिक्कत आ रही है। बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर विभाग अस्पताल में सुविधा बढ़ाएगा। - डॉ. सौरभ सैनी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पाटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें