फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामेश्वर घाट स्थित लकड़ी के टाल में लकडिय़ां न होने से लोग परेशान

विज्ञापन
रामेश्वर स्थित वन निगम के टाल में जलौनी लकड़ी समाप्त होने पर परेशान शवदाह के लिए आए लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रामेश्वर घाट स्थित वन निगम के लकड़ी टाल में जलौनी लकड़ियां न होने से लोगों को शवदाह में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामेश्वर घाट में चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जिले से रोजाना 12 से अधिक शव अंतिम संस्कार के लिए आते हैं, लेकिन टाल में दो सप्ताह से लकड़ी न मिलने पर लोगों को मजबूरन बौतड़ी गांव से महंगी लकड़ी खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम सभा सुई पऊ के छमनिया तोक निवासी ईश्वरी दत्त पंत निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार करने रामेश्वर घाट ले गए थे, लेकिन परिजनों को टाल पर लकड़ी नहीं मिल पाई। आसपास के होटल मालिकों से सात-आठ सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से लकड़ी खरीदकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। पिथौरागढ़ बाजार से लक्ष्मी दत्त कापड़ी का शव लेकर पहुंचे लोग नगर से ही लकड़ी लेकर गए थे।
वहीं टाल प्रभारी गोपाल राम ने बताया ठेकेदारों से कई बार कहने के बाद भी लकड़ी नहीं आ रही है। ग्रामीण केएन पंत, तारा दत्त, सतीश जोशी, चूड़ामणि जोशी, गोविंद बल्लभ, मोहन चंद्र, दिनेश चंद्र ने वन विभाग से टाल पर शीघ्र लकड़ी उपलब्ध करवाने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें