फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की नेपाल की गोरखा वारियर्स ने जीता फुटबाल मुकाबला

विज्ञापन
बनबसा चंदफार्म में फुटबाल खिलाड़ी अतिथियों के साथ।विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। राज्य आंदोलनकारी स्व. गणेश राजा स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को हुए मुकाबले में नेपाल की गोरखा वारियर्स ने गांधी स्टेडियम पीलीभीत को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

चंदफार्म खेल मैदान में आयोजित इस मैच में पीलीभीत की टीम ने उमर खान और जतिन के एक-एक गोल की बदौलत दो गोल से बढ़त बना ली। नेपाल की टीम की ओर से निरंजन ने दो गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया। हार जीत के फैसले के लिए पैनाल्टी शूट आउट का सहारा लिया, जिसमें नेपाल की टीम ने मैच जीत लिया। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ जगदीश कलौनी और मनोहर सिंह खोलिया ने किया। मैच रेफरी विजय जोशी थे। लाइनमैन की जिम्मेदारी दिनेश चंद व केवल रावत ने निभाई। स्कोरर राजेंद्र धामी व ललित थे। आंखों देखा हाल ललित कलौनी ने सुनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें