फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाल प्रशासन ड्रोन से कर रहा तेंदुए की तलाश

Mon, 05 Aug 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा से लगी नेपाल की सीमा पर कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर के दोधारा चांदनी में इन दिनों तेंदुए की दहशत बरकरार है। पांच दिन पूर्व एक अगस्त को तेंदुए ने एक महिला को मार दिया था। एक तेंदुए को पकड़ अन्यत्र पहुंचाया गया, लेकिन दूसरे तेंदुए को पकड़ने के लिए नेपाल प्रशासन ड्रोन की मदद ले रहा है। दोधारा चांदनी बनबसा के गढ़ीगोठ क्षेत्र की सीमा पर होने से यहां भी ग्रामीणों में डर है।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व नेपाल के दोधारा चांदनी में एक ग्रामीण महिला को तेंदुए ने निवाला बना लिया था। इसके बाद नेपाल प्रशासन ने तेंदुए को पकड़कर रामपुरा बर्दिया राष्ट्रीय उद्यान के वन्यजीव बचाव केंद्र में भेज दिया था, लेकिन दो दिन पूर्व एक और तेंदुए ने गोशाला में बंधी बकरियों को मार दिया।
दोधारा चांदनी नगर पालिका के महापौर किशोर कुमार लिंबू की पहल पर नेपाल प्रशासन वार्ड संख्या दो और तीन में ड्रोन से तेंदुए की तलाश कर रहा है। दोधारा चांदनी के नजदीक होने से कई बार नेपाल की ओर से जंगली जानवर बनबसा के गढ़ीगोठ क्षेत्र के भैंसझाला, लाटाख्ल्ला, मझगांव तक पहुंच नुकसान कर जाते हैं। कई बार नेपाल की ओर से आने वाले हाथी यहां किसान की फसल तक चौपट कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें