फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मंच के अस्पताल में न डॉक्टर न फार्मासिस्ट

Tue, 31 Oct 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के मंच अस्पताल में रजिस्टर का मुआयना करते एसडीएम सौरभ असवाल। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। तल्लादेश क्षेत्र के मंच के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बुरे हाल हैं। अस्पताल में न डॉक्टर, न फार्मासिस्ट और न ही वार्ड ब्वाय है। पूरा अस्पताल एक लैब तकनीशियन के हवाले था। ये तस्वीर मंगलवार को एसडीएम सौरभ असवाल के औचक मुआयने में सामने आई। अस्पताल एकमात्र लैब तकनीशियन के हवाले था। आपात सेवा 108 कर्मी भी अस्पताल में मौजूद थे। एसडीएम ने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मंच के पशु सेवा केंद्र में भी ताला लटका था। जीआईसी में सभी शिक्षक उपस्थित थे। एसडीएम ने यहां शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। पूर्ति विभाग के खाद्यान्न गोदाम की व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। नवंबर तक का सस्ता गल्ला कोटेदार को वितरित किया जा चुका है। मंच उप तहसील को संचालित करने के लिए मोबाइल नेटवर्क को बेहतर करने की बात कही गई।


मंच के अस्पताल का बाॅंडधारी डॉक्टर एक महीने से अधिक समय से अनुपस्थित है। उनका वेतन रोका गया है। अनुबंधित डॉॅक्टर के स्थान पर जिला अस्पताल से मंच अस्पताल में एक डॉक्टर को संबद्ध किया गया है। अस्पताल में गैर हाजिर अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी लेकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें