फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लवकुश लीला मंचन के साथ रामलीला का समापन

Mon, 30 Oct 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चौमेल की रामलीला में राजा दशरथ से वन जाने की आज्ञा मांगते राम, लक्ष्मण, सीता। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
चंपावत। जिले के भिंगराड़ा में आयोजित श्री ऐड़ी रामलीला का देर रात लव कुश नाटक के मंचन के साथ समापन हुआ। इस दौरान लीला निर्देशक कृष्ण चंद्र भट्ट के निर्देशन में लव कुश नाटक का मंचन किया गया। रामलीला मंचन में सहयोग कर रहे कलाकारों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को रामलीला के अंतिम दिन लव कुश नाटक का मंचन देखते हुए दर्शक भाव विभोर हो गए। इस मौके पर गिरीश चंद्र भट्ट, माधवानंद, मोहन विष्ट, पंकज रावत, विकास सिजवाली, प्रेम भट्ट, भुवन चंद्र, भोला जोशी, नंदू कोटिया, सतीश भट्ट आदि मौजूद रहे।
बाक्स

चमदेवल, सेलपेडू में रावण वध की लीला दिखाई
लोहाघाट (चंपावत)। ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला का मंचन जारी है। नगर से लगे फोर्ती गांव में चल रही रामलीला में राम सुग्रीव मित्रता से लेकर वानर सेना का सीता की खोज में निकलने की लीला का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष संदीप बगौली के दिशा निर्देशन में चल रही रामलीला में ग्राम प्रधान विमला पुनेठा, योगेश बगौली, तबला मास्टर अनिल उपाध्याय, हारमोनियम मास्टर नवीन उपाध्याय, मेकअप मास्टर भुवन उपाध्याय, निखिल बगौली आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

चमदेवल में रामलीला कमेटी अध्यक्ष नर सिंह धौनी और सेलपेडू में अध्यक्ष पूरन सिंह सामंत के के दिशा निर्देशन में चल रही रामलीला में रावण वध की लीला, मडलक में कमेटी अध्यक्ष हरी सिंह के दिशा निर्देशन में राम, लक्ष्मण सीता का वन जाने की लीला मंचन किया गया। चौमेल की रामलीला में राम, लक्ष्मण सीता का वन जाने के लिए राजा दशरथ से आज्ञा मांगने की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें