फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में फिर ठप हुई उपखनिज की निकासी

Tue, 19 Dec 2023 09:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में खनन के कांटों की मरम्मत करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर में शारदा नदी में मंगलवार को फिर से उपखनिज की निकासी ठप हो गई। खनन कारोबारियों ने ई-रवन्ना कटने में हो रही देरी, तौल कांटों के मापन में अंतर आने को लेकर आपत्ति जताते हुए विरोध जताया। वहीं खनन नहीं होने के कारण काम नहीं मिलने से 800 से अधिक मजदूरों में मायूस नजर आए।
विज्ञापन

शारदा खनन यूनियन एवं खनन कारोबारियों ने 18 दिसंबर को ई-रवन्ने काटने में हो रही दिक्कतों के विरोध में व्यवस्था में सुधार होने तक उपखनन निकासी ठप कर दी थी। बाद में सोमवार शाम को ही विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार के आश्वासन पर खनन कार्य शुरू हो गया था। इधर मंगलवार को फिर से खनन पर ब्रेक लग गया।
मां शारदा खनन यूनियन के अध्यक्ष अमन ठाकुर का कहना है कि शारदा बैराज स्थित तोल कांटों में रवन्ना निकालने के लिए दूसरा सेट लगते ही खनन कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वन विकास निगम के डीएलएम खनन महावीर सिंह तोमर ने बताया कि विभाग से ई-रवने निकालने के लिए दूसरे कंप्यूटर सेट लगाने की अनुमति मिल गई है। इसे तौल कांटे पर लगाने का काम चल रहा है। बता दें कि शारदा नदी से 10208.95 घन मीटर अप खनिज की निकासी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें