फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मंच तामली सड़क बदहाल लोग हो रहे परेशान

Fri, 06 Sep 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बदहाल मंच तामली सड़क।
विज्ञापन
मंच/चंपावत। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली मंच तामली सड़क बदहाल है। नेपाल सीमा में स्थित एसएसबी चौकी को जाने वाले जवानों के साथ ही गुरु गोरखनाथ मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु सड़क बदहाल होने से परेशान हैं। यहां चौपहिया वाहन चलाना भी आसान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

मंच तामली 52 किमी मार्ग जगह-जगह बदहाल होने से बड़ी आबादी परेशान है। मौन पोखरी और चतरकोट क्षेत्र में सड़क पर आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जगह-जगह सुरक्षा दीवार और स्कवर निर्माण चल रहा है। मलबा सड़क पर फैलाया जा रहा है। मलबे का निस्तारण नहीं होने से सड़क बदहाल होने लगी है। बारिश के पानी के साथ मलबा सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि मंच तामली सड़क पर पड़ी मिट्टी को शीघ्र हटाया जाएगा। मिट्टी हटाने के लिए जेसीबी भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें