फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का शिक्षकों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय सीईओ कार्यालय के बाहर जिले के शिक्षकों ने एकत्र होकर राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का विरोध कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द भर्ती निरस्त नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अध्यक्ष जगदीश अधिकारी नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में नारे लगाए। उन्होंने सरकार से भर्ती को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य के पदों को पदोन्नति और वरिष्ठ अध्यापकों को पदोन्नत कर भरा जाना चाहिए। शिक्षा मंत्री के आदेश पर सेवा आयोग उत्तराखंड 29 सितंबर को प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का आयोजन कर रहा है लेकिन प्रदेश में कार्यरत 95 प्रतिशत शिक्षक इस भर्ती से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के भविष्य और सम्मान के साथ सरकार की ओर से कुठाराघात किया जा रहा है। शिक्षकों ने जल्दी इसे निरस्त न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान महामंत्री इंदुवर जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद गहतोड़ी, गोविंद सामंत, प्रकाश उपाध्याय, मुकेश वर्मा, दीपक अधिकारी, बंशीधर थ्वाल, जीवन चंद्र ओली, रितेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें