थल/लोहाघाट/चंपावत। लोकसभा चुनाव को लेकर थल क्षेत्र के थल,बरड़, आमथल,लेजम में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान 80 वर्ष की आयु के मतदाताओं को जागरूक किया गया। अभियान में तहसीलदार जय कृत सिंह रावत, कानूनगो शंकर लाल वर्मा, उप निरीक्षक संजीव द्विवेदी, विनोद कुमार मौमूद रहे। संवाद
लोहाघाट में स्वीप के ब्लाॅक नोडल अधिकारी रवीश पचौली के नेतृत्व में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कानाकोट, सिरतोली, जाख, सिरमोली मतदान केंद्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि 54 विधानसभा लोहाघाट क्षेत्र के 50 फीसदी से कम मतदान वाले बूथों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बूथ अवेयरनस ग्रुप, वोटर हेल्प लाइन, सक्षम आदि एप की जानकारी दी। इस मौके पर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। यहां सतीश जोशी, प्रदीप ओली, नीरज कुमार, सूरज कुमार मौजूद रहे।
............
चौदास के बुजुर्ग मतदाताओं से मतदान की अपील
धारचूला (पिथौरागढ़)/चंपावत। लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसडीएम मंजीत सिंह तहसील मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर चौदास घाटी पहुंचे।
एसडीएम ने सिरदांग और अन्य गांवों में पहुंच 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग, दिव्यांग और प्रवासी मतदाताओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने गांव के मतदान केंद्र में जाकर वोट देने का अनुरोध किया। साथ ही ग्रामीणों को मतदान की शपथ भी दिलाई।
चंपावत में शनिवार को डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता उत्तराखंड25 आदर्श चंपावत की समीक्षा बैठक में जिला कार्यालय सभागार में स्वीप गतिविधियों के तहत लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए विभिन्न संस्थाओं के वैज्ञानिकों, विभागों के अधिकारियों, सलाहकारों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों ने लोकसभा चुनाव में बिना किसी प्रलोभन के शत प्रतिशत मतदान किए जाने को लेकर शपथ ली गई। इस अवसर पर एसपी अजय गणपति, सीडीओ संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद