चंपावत। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 16 किमी लंबी टकनागूठ से डाडा मल्ला सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण होने से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
टकनागूठ से डाडा मल्ला 16 किलोमीटर सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। बाद सड़क में डामरीकरण किया जाएगा। 8.36 करोड़ की लागत से पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण का काम कर रहा है। सड़क बनने के उबाद डाडा और ककनई गांव की 400 की आबादी को लाभ मिलेगा। सड़क नहीं होने के करण ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ता है। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता चंदन भारद्वाज ने बताया कि सड़क कटिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब डामरीकरण का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। करीब दो माह में सड़क पर डामर भी कर लिया जाएगा।
...............
सड़क सुविधा से वंचित हैं अधिकतर गांव
- ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने में विभाग नहीं ले रहे हैं रुचि
-जिले में दर्जनों गांवों को आज भी सड़क सुविधा की दरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिले के गांव-गांव तक सड़क पहुंचाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जिले में करीब 79 गांवों की 30 हजार से अधिक की आबादी सड़क सुविधा से वंचित है। लोग लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहा है।
मुख्यमंत्री की विधानसभा के कोट अमोड़ी में वर्ष 2021 में राज्य योजना में स्वीकृत होने के बाद भी अभी तक विभाग एक कदम आगे नहीं बढ़ पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की ओर से पांच बार सर्वे कार्य किया गया, लेकिन निर्माण को लेकर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस बार सड़क विहीन गांव के लोग लोकसभा चुनावों के बहिष्कार का मन बना चुका हैं। कोट अमोडी, भंडार बोरा रौकुंवर, बगेड़ी, हैडिंग, कुकडौनी, लमकनिया, मझेड़ा, क्वारसिंग, डोला, गोरखोली, तल्ला कफ्ल्टा, तरकुली, भंडार, बकोड़ा, मोस्टा, उड़ाली सहित दर्जनों गांवों में सड़क नहीं है।
कोट
सभी क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। अधिकांश सड़कों का काम अभी पहले चरण में चल रही हैं। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - एमसी पलड़िया, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोनिवि।