फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मां वाराही मंदिर का होगा नवनिर्माण

Tue, 12 Mar 2024 09:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। मां वाराही मंदिर देवीधुरा में मंदिर का नव निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को चार खाम और सात थोक, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। मां वाराही मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने बताया कि बीते छह माह पूर्व श्री मां वाराही शक्ति पीठ ट्रस्ट बना लिया गया था। इसी ट्रस्ट के तहत मंदिर का डिजाइन किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रस्ट की ओर से उद्योगपति दिनेश चंद्र जोशी को डिजाइन बनाने के लिए अधिकृत किया गया है। ट्रस्ट ने निर्णय लिया कि मंदिर परिसर से मचवाल तक की सफाई के लिए पर्यावरण मित्र की तैनाती, मंदिर के निर्माण कार्य का शिलान्यास मई से जून माह में मुख्यमंत्री के माध्यम से कराया जाएगा। वहीं मंदिर के अंदर गबौरी का सौंदर्यीकरण, मूर्ति के मुख्य मंदिर में स्थापना बाबा कल्याणी दास डोल आश्रम करेगा। बैठक में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, हयात सिंह, ईश्वर सिंह बिष्ट, लाल सिंह, रमेश राणा, दान सिंह, दीपक सिंह, विजय पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
12.13 करोड़ की योजना का शिलान्यास
मानसखंड मंदिरमाला के तहत मां वाराही धाम में 12.13 करोड़ से होने वाले कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास होने पर लोगों ने जश्न मनाया। क्षेत्रवासियों ने मिठाई बांटकर सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। यहां मंदिर कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, उपाध्यक्ष राजेश गहरवाल बिष्ट, रमेश राणा, महामंत्री रोशन सिंह, प्रधान ईश्वर बिष्ट, राजू बिष्ट, नवीन राणा, कोषाधक्ष दीपक चम्याल, विशन चम्याल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें