बेहाशी की हालत में पिंजरे में माद तेंदुआ। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। गढ़ीगोठ में बुधवार को भारत-नेपाल सीमा के पास ठंडे नाले में एक तेंदुआ तार में फंस गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोश करने के बाद रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया।
गढ़ीगोठ भैंसाझाला के पास भारत-नेपाल सीमा पर छीनी कंपार्टमेंट संख्या 14 में एक तेंदुआ तार में फंस गया। उसके गुर्राने से भयभीत ग्रामीण दूर से ही तेंदुए को देखते रहे। पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत बसेड़ा एवं अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंचे पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि नेपाल की ओर से आया तेंदुआ गांव के खेतों की बाड़ के तारों में फंस गया था। उन्होंने बताया कि आठ वर्ष की मादा तेंदुआ स्वस्थ है। बेहोश कर जेसीबी की मदद से तेंदुए को पिंजरे में डाला गया। रेंज कार्यालय खटीमा में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उपचार के लिए हल्द्वानी के पास स्थित रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया।