फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना छावनी में फंस गया था तेंदुआ

विज्ञापन
बनबसा सेना छावनी की जालियों से बेहोश कर तेंदुआ को निकालते वन कर्मी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। यहां सेना छावनी की तारबाड़ में रविवार को एक तेंदुआ फंस गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के बचाव दल ने तेंदुए को तारबाड़ से सकुशल निकाला।
विज्ञापन

तराई पूर्वी वन प्रभाग के रेंजर आरएस मनराल ने सेना छावनी के पश्चिमी छोर के जंगल से उसके छावनी क्षेत्र में पहुंचने की आशंका जताई। छावनी में तेंदुआ देख सेना कर्मी भी सकपका गए। छावनी क्षेत्र होने के कारण सेना ने वहां वनकर्मियों के अलावा किसी अन्य को नहीं आने दिया।
विज्ञापन

बताया कि तेंदुआ स्वस्थ है। उसके शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं है। उसकी उम्र करीब पांच वर्ष आंकी गई है। बेहतर सुरक्षा और निगरानी के लिए तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया है। वहां तेंदुआ विशेषज्ञों की देखरेख में रहेगा। जरूरत पड़ी तो समुचित उपचार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें