लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के पास बिशुंग क्षेत्र के कलचौड़ा के चौमल्ला में तेंदुए के फंदे में फंसने से मौत हो गई है। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वन क्षेत्राधिकारी दीप चंद्र जोशी ने बताया कि रविवार सुबह कलचौड़ा के चौमल्ला में खेतों में लगाए तार के फंदे में एक तेंदुए के फंसने की सूचना मिली। वन विभाग कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही तेंदुए की मौत हो गई थी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुआ का पांव और पेट का हिस्सा तार के फंदे में फंसा था। मृतक नर तेंदुआ चार वर्ष था, जिसकी लंबाई 2.20 मीटर थी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पशु चिकित्सकों के पैनल ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद तेंदुए के शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया। अज्ञात के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।