नकपुर के मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में रास्ते में आए मलबा में फिसलने से घायल श्रद्धालु को डोली
टनकपुर (चंपावत)। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का मां पूर्णागिरि धाम आने का क्रम जारी है। यूपी के जिला लखीमपुर खीरी से परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को आई 54 वर्षीय महिला रास्ते में मलबे में फिसलने से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए डोली से अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार शनिवार को यूपी के जिला लखीमपुर खीरी, पलिया कला निवासी चित्रा (54) पत्नी राजेश गुप्ता रास्ते मलबे में फिसलने से घायल हो गईं। हादसे में उनके घुटने की कटोरी निकल गई थी। भैरव मंदिर पुलिस ने घायल महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। भैरव मंदिर पुलिस और जनता की मदद से उचित इलाज के लिए डोली से भेजा गया। टीम में पीआरडी बेनी राम कापड़ी, पुलिस कांस्टेबल सुभाष पांडे, वन विभाग के भरत सिंह भी शामिल रहे। संवाद