फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खेल महाकुंभ की खेल प्रतियोगिताएं 31 अक्तूबर से शुरू होंगी

Fri, 27 Oct 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत एनआईसी सभागार में खेल महाकुंभ को लेकर बैठक लेते डीएम नवनीत पांडे। स्रोत:सूचना विभाग।
विज्ञापन
चंपावत। जिले में 31 अक्तूबर से खेल महाकुंभ शुरू होंगे। इनके आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में पूर्व तैयारी बैठक हुई।
विज्ञापन

डीएम ने न्याय पंचायत, विकासखंड और जिला स्तर पर आयोजन स्थलों में आवश्यक सुविधाएं आवास, भोजन, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में चयनित प्रतिभागियों को खेल महाकुंभ में अवश्य ही प्रतिभाग कराया जाए।
जिला युवा कल्याण अधिकारी एनएस नगनयाल ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर 31 अक्तूबर से 15 नवंबर तक, विकासखंड स्तर पर 16 से 30 नवंबर तक, जिला स्तर पर एक से 15 दिसंबर तक और राज्य स्तर पर 16 दिसंबर से 30 जनवरी तक खेल महाकुंभ में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष 2024 में राज्य में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। बैठक में सीडीओ आरएस रावत, सीओ विपिन चंद्र पंत, सीईओ भारत जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी एनएस नगनयाल, डीपीआरओ रामपाल सिंह सहित सभी बीडीओ सहित समस्त ईओ आदि अधिकारी वर्चुअल जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें