फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा में खनन शुरू होने में लग सकता है एक माह का समय

विज्ञापन
शारदा के डाउन स्ट्रीम में खनन के लिए बना नया निकासी गेट। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। आपदा ने शारदा में खनन को भी करीब एक माह पीछे कर दिया है। नदी में जल स्तर अधिक होने से अब तक खनन क्षेत्र का सीमांकन ही नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

वन निगम का खनन प्रभाग खनन की तैयारी में जुटा है। यूनियन की मांग पर डाउन स्ट्रीम में एक और निकासी गेट बनाया गया है। डाउन स्ट्रीम के दो निकासी गेटों पर तौल कांटों की संख्या अब पांच हो गई है।
वर्षाकाल के बाद शारदा में अक्तूबर से खनन शुरू हो जाता है। जिला खनन समिति की अनुमति ने के बाद वन निगम के खनन प्रभाग ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन 18, 19 अक्तूबर को आई आपदा ने खनन को करीब एक माह पीछे धकेल दिया है।
विज्ञापन

खनन प्रबंधक हरीश पाल के मुताबिक नदी में पानी अधिक होने से खनन शुरू होने में करीब एक माह का समय और लग सकता है। उन्होंने बताया जल स्तर घटने पर वन विभाग डाउन स्ट्रीम में खनन क्षेत्र के सीमांकन के बाद खनन शुरू करवाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कारोबारियों की यूनियन की मांग पर डाउन स्ट्रीम में कालाझाला के पास एक और निकासी गेट खोला गया है। जहां दो तौल कांटे लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें