फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश और हेमेश को मिला आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत जिले में आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामले चंपावत विधानसभा क्षेत्र के हैं। आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी और पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता हेमेश खर्कवाल को मंगलवार को नोटिस जारी किया गया है। निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने 48 घंटे के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आरओ द्वारा विधायक को जारी नोटिस में फेसबुक पेज पर प्रसारित दस विज्ञापन में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) से प्री-सर्टिफिकेशन नहीं किया गया है। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को दिए गए दूसरे नोटिस में फेसबुक पेज पर पोस्ट विज्ञापन में कोविड दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप है। कहा कि फेसबुक में डाली गई पोस्ट में पांच से अधिक लोग प्रचार में नजर आ रहे हैं। नोटिस में दोनों नेताओं से 48 घंटे के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
विधायक को दोबारा टिकट मिलने पर छोड़ेंगे पार्टी
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत सीट पर विधायक कैलाश गहतोड़ी को दोबारा टिकट दिए जाने का भाजपा के तीन मंडल के नेताओं ने विरोध किया है। टिकट नहीं बदले जाने पर पार्टी की सदस्यता छोड़ने की चेतावनी दी गई है। इसे लेकर पार्टी के तीन मंडलों के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आलाकमान से टिकट नहीं देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

कहा गया कि बीते पांच वर्ष में पार्टी के ज्यादातर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई, क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी हुई है। आरोप लगाया गया है कि विधायक का आम लोगों से संवाद और संपर्क भी बेहद कम रहा और उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाए जाने का पार्टी की जीत की संभावनाओं पर असर पड़ेगा। पत्र में भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन कुमार, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बच्चन सिंह, पंडित शंकर जोशी, बिजेंद्र अग्रवाल, भाजयुमो नेता मोहित गड़कोटी, पुष्कर महर, योगेश जोशी, अक्षत अग्रवाल, मुकेश साह, जसवंत सिंह, गिरीश वर्मा, भीम रजवाड़, कपिल उप्रेती, प्रेम सिंह, कृष्णा कुमार, दिनेश कुमार, प्रवीण मेहता आदि के हस्ताक्षर है।
पार्टी के किसी भी मंडल द्वारा अभी तक उन्हें ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है। प्रत्याशी कौन होगा, इसका निर्णय पार्टी का संसदीय बोर्ड सभी पहलुओं को देख कर लेता है। अगर कोई कार्यकर्ता नाराज है, तो उसे समझाने का प्रयास किया जाएगा। - दीपक पाठक, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें