फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम का फोटो वायरल करने पर हुआ चालान

विज्ञापन
Inspection of EVM in Champawat
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान करते समय ईवीएम की फोटो खींचकर सोशल मीडिया में डालने वाले व्यक्ति का पुलिस ने चालान किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम बंतोली निवासी आरोपी ललित सिंह सरकारी विभाग में उपनल का संविदा कर्मी है। उसने बंतोली के मतदान केंद्र के भीतर का फोटो खुद फेसबुक पर अपलोड किया था। लोहाघाट की निर्वाचन अधिकारी रिंकू बिष्ट ने इस वायरल पोस्ट का संज्ञान लेकर पुलिस को कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसलिए ललित का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने लिया स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चंपावत और लोहाघाट दोनों विधानसभा क्षेत्रों की 333 ईवीएम एसएसबी की कड़ी सुरक्षा में गोरलचौड़ स्थित भवन में रखी गईं हैं। डीएम ने ड्यूटी पर तैनात एसएसबी के जवानों और सुरक्षा अधिकारियों को हमेशा चौकस रह कर किसी भी व्यक्ति को स्ट्रांग रूम के नजदीक न जाने देने की हिदायत दी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए तीन शिफ्ट में प्रभारी अधिकारी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें