फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो री सखी चलो होली खेलन...

विज्ञापन
चंपावत में बैठकी होली में होली गीत गाते होल्यार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही कुमाऊं में फाग राग और होली गीतों के गायन की धूम मचने लगी है। लोक संस्कृति मंच के प्रेमबल्लभ भट्ट के आवास पर शनिवार रात हुई बैठकी होली में होल्यारों ने होली गीतों के कई रंग बिखेरे।
विज्ञापन

दिनेश बिष्ट ने राग काफी में बरजोरी अबीर लगाया.. से कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रकाश पांडे ने राग देश में गाया चलो री सखी चलो होली खेलन..., हिमेश कलखुड़िया ने मैं तो होली खेलूंगी आज उन्हीं के संग..., संजय जोशी ने राग पीलू में मद की भरी चली जात..., शांति जोशी ने राग बागेश्वरी में अब के होलिन में कान्हा पे तन मन... गीत के जरिये होली के माहौल में चार चांद लगा दिए। तबले में संगत शांति जोशी, संजय जोशी, दिनेश बिष्ट ने दी। इस मौके पर बलवंत जोशी, रोहित खर्कवाल, योगेश पांडे, गिरीश चंद्र भट्ट, भवानी दत्त, गीता भट्ट, अंजू भट्ट, आशुतोष महर आदि ने होली गीतों का लुत्फ उठाया।
शिवरात्रि पर ऋषेश्वर मंदिर में होगा होली गायन
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर एक मार्च को झांकी और होली गायन होगा। रविवार को हुई प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। शिवरात्रि पर पिछले सालों की तरह ही इस बार भी रामलीला कमेटी की ओर से शिव-पार्वती की झांकी निकाली जाएगी। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए फल आदि प्रसाद की भी व्यवस्था की जाएगी। झांकी के मंदिर में पहुंचने के बाद होली का गायन भी होगा। समिति के अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह मेहता की अध्यक्षता में सचिव प्रकाश राय ने संचालन किया। बैठक में समिति के नगर अध्यक्ष कैलाश बगौली, महेश ढेक, ईश्वरी लाल साह, बृजेश माहरा, सचिन जोशी, विमल कलौनी, भुवन बिष्ट, वसंत पंगरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें