फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्म रेसलिंग में बरेली के संतोष और देहरादून के राहुल विजेता

विज्ञापन
लोहाघाट आईटीबीपी में चल रही रेसलिंग में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सेक्टर स्तरीय रेसलिंग और आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता जारी है। इसके तहत हुए आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के 66 से 70 किलो भार वर्ग में बरेली सेक्टर के संतोष विजयी, 71 से 75 किलो वर्ग भार में देहरादून सेक्टर के राहुल विजयी रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आईटीबीपी के कमांडेंट बसंत कुमार नोगल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के 66 से 70 किलो भार वर्ग में बरेली सेक्टर के संतोष ने जीत दर्ज की। 71 से 75 किलो वर्ग भार में देहरादून सेक्टर के राहुल विजयी रहे। रेसलिंग प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मुकाबले के 71 से 75 भार वर्ग में बरेली सेक्टर के संदीप और देहरादून सेक्टर के अंकित, 76 से 80 किलो भार वर्ग में देहरादून के कुलदीप और ललित, ओपन वेट केटैगरी में बरेली सेक्टर के संदीप और सुनील ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। निर्णायक के रूप में निरीक्षक ज्ञान सिंह सिपाल, निरीक्षक महेंद्र सिंह, संदीप, स्कोरिंग व टाइमकीपर में हरीश फर्त्याल और महेश कुमार ने सहयोग किया। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी डॉ.शैलेंद्र कुमार दोरजे, उप सेनानी संजय तिवारी, सहायक सेनानी आकाश त्यागी, एसएम अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में बरेली, शिमला, देहरादून सेक्टरों की कुल 12 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसका समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें