चंपावत जिले में होम्योपैथिक उपचार के लिए आई महिलाएं और पुरुष। संवाद
चंपावत। जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग ने कमर कस ली है। डेंगू में होम्योपैथी की यूपाटोरियम पर्फ 30 दवा रामबाण की तरह काम कर रही है। यूपाटोरियम पर्फ 30 ऐसी दवा है जिसकी एक हफ्ते तक चार-चार गोलियां चूसने से न केवल प्लेटलेट बढऩे लगती है बल्कि इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढऩे से अन्य रोग भी नहीं होते हैं।
होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. उर्मिला बिष्ट के अनुसार होम्योपैथिक में चर्म रोग, महिलाओं के श्वेत प्रदर पेट संबंधी रोग, खून की कमी आदि सभी प्रकार के रोगों का प्रभावी सस्ता उपचार उपलब्ध है। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक सिंह नगरकोटी के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान होम्योपैथिक की आर्सेनिक एल्बम 30 दवा भी कारगर साबित हुई थी। संवाद