टनकपुर में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अगुवाई में बस स्टेशन परिसर में सफाई में जुटे पर्यावरण मि
टनकपुर/बनबसा। नगर पालिका ने नगर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा शुरू किया है जो दो अक्तूबर तक चलेगा। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने झाड़ू लगाकर अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के लिए भी जागरूक किया।
अभियान के तहत पालिकाध्यक्ष विपिन और ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी की अगुवाई में नगर के शारदा घाट, रोडवेज बस स्टेशन समेत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई की गई। वहां सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, रईस अहमद, हुमा अंसारी, पूजा टम्टा, तुलसी कुंवर, अमित भट्ट, योगेश पांडेय आदि शामिल रहे।
इधर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने भी सफाई अभियान चलाया। वहां वार्डन प्रेमा ठाकुर, मनु तिवारी, संजू चंद, संगीता सिंह, रेनू वल्दिया, अर्चना उप्रेती, सोनी, आनंदी आदि थीं।
वहीं बनबसा में नगर पंचायत अध्यक्षा रेनू अग्रवाल ने पर्यावरण मित्रों को क्षेत्र में नियमित सफाई किए जाने के निर्देश दिए। इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत बस अड्डे के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 17.500 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई। संवाद