फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली सेक्टर के हिमवीरों ने जीती क्रॉसकंट्री

विज्ञापन
लोहाघाट आईटीबीपी में आयोजित क्रास कंट्री रेस में जीत के लिए दमखम दिखाते हिमवीर। संवाद - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में इंट्रा फ्रंटीयर क्रॉसकंट्री का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बरेली सेक्टर के हिमवीर चैंपियन रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को आईटीबीपी परिसर में द्वितीय कमान अधिकारी मंजीत सिंह धामी ने 10 किमी लंबी क्रॉसकंट्री का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि हिमवीरों को शारीरिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। आईटीबीपी परिसर से शुरू हुई 10 किलोमीटर रेस में बरेली सेक्टर के सिपाही देशपाल ने पहला और देहरादून सेक्टर के सुमित ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहां उप सेनानी संजय तिवारी, सूबेदार मदन गिरी, पवन सिंह, हवलदार हरीश सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें